वक्त आएगा
जो वक्त है आज तेरा
कल मेरा भी आएगा
जो हाल है आज तेरा
कल मेरा भी हो जाएगा..
ये वक्त बुरा तेरा ... एक पल मे गुज़र जाएगा ।
एक पल मे हंसी खुशी का ये लम्हा..
यूं ही सिमट जाएगा..
जो हुआ तेरे साथ , वो किसी और के साथ भी हो जाएगा..
किसी भी गम के लिए आंसू बहाने वाले..
ये गम भी किसी दिन ... यूं ही निकल जाएगा ।
ये वक्त बुरा तेरा ... एक पल मे गुज़र जाएगा ।
बीता हुआ पल ... कल की कुछ याद तो समेटे है..
पर आने वाला कल ... एक नया दौर लाएगा ।
ये वक्त बुरा तेरा ... एक पल मे गुज़र जाएगा ।
दिन और रात तुझे एक करने होंगे
अभी तुझे कई काम और करने होंगे
एक ज़िंदगी गमों की खतम होगी ..
खुशहाल जिंदगी तू एक और पाएगा।
ये वक्त बुरा तेरा ... एक पल मे गुज़र जाएगा ।
Comments